जब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा अपार तो भर जाएंगे भंडार, करें ये विशेष उपाय

Updated at : 06 Mar 2020 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
जब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा अपार तो भर जाएंगे भंडार, करें ये विशेष उपाय

होली 2020, 10 मार्च को रंगों की खेली जाएगी होली

विज्ञापन

पटना: रंगों का पावन पर्व होली अब बस आने ही वाला है और बाजारों में इसकी रौनक देखी जा सकती है, पहले दिन होलिका दहन होता है तो दूसरे दिन रंग खेला जाता है, इस बार होली का मनभावन पर्व 9 मार्च को है. इस दिन शुभ मुहूर्त में होली पूजन के साथ ही होलिका दहन किया जाएगा. वहीं, 10 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. यहां आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जैसे आप दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं और मां आप पर कृपा कर आपको सुख-समृद्धि से मालामाल करती है वैसे ही आप होली पर भी कुछ खास उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. मां लक्ष्मी से अगर आप भी मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक खास उपाय करना होगा, इसके लिए आपको पीली सरसों की जरूरत होगी. माना जाता है कि अगर होलिका दहन के दिन आप पीली सरसों से हवन करते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर धन की झमाझम बारिश कर देगी और आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी.

होलिका दहन में आहुति डालने की भी परंपरा है. माना जाता है कि होलिका की अग्‍न‍ि में आहुति डालने से व्‍यक्‍त‍ि के सभी दोष और पाप मिट जाते हैं. होलिका दहन के समय सभी लोग एक जगह आकर आग में आहुति देते हैं. होलिका में कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर आदि की आहुति दी जाती है. लेकिन इस आ‍हुति को अगर राश‍ि के अनुसार डाला जाए तो ज्‍यादा अच्‍छा रहता है. होलिका दहन के दिन यदि आप सम्मत में अपने राशि अनुरूप पदार्थ अग्नि में डालते हैं तो भी पापों का शमन होता है.

राश‍ि के अनुसार दें आहुति

मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुत‍ि दें.

वृष राश‍ि वाले चीनी की आहुत‍ि दें.

मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुत‍ि दें.

कर्क के लोग लोहबान की आहुत‍ि दें.

सिंह राश‍ि के लोग गुड़ की आहुत‍ि दें.

तुला राश‍ि वाले कपूर की आहुत‍ि दें.

धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुत‍ि दें.

मकर और कुम्भ राश‍ि के लोग तिल को होलिका दहन में डालें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन