PUBG की लत ने छीन ली जिंदगी, पत्नी के रोकने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

पति-पत्नी की फोटो
Suicide News: पटना के अगमकुआं इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पबजी गेम खेलने से रोकने पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक विकास कुमार की शादी महज एक साल पहले हुई थी. परिजनों के मुताबिक, गेम को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था.
Suicide News: पटना के अगमकुआं इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पबजी गेम खेलने से रोकने पर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. बुधवार को युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक साल पहले हुई थी.
पत्नी से होता था विवाद, पहले भी दी थी धमकी
परिजनों के मुताबिक, विकास पहले दिल्ली में काम करता था, लेकिन हाल ही में वह घर लौटा था. उसे पबजी खेलने की लत थी, जिससे उसकी पत्नी परेशान थी और उसे गेम छोड़ने के लिए कहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. परिवारवालों ने बताया कि विकास पहले भी आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था.
घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. चैती छठ के मौके पर वह अपने मायके गई हुई थी. दोनों खेमनीचक में किराए के मकान में रहते थे. पत्नी के घर से जाने के बाद विकास अकेला था, इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया.
पुलिस जांच में जुटी, खुदकुशी का मामला मान रही
घटना की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की छानबीन जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी अन्य मानसिक तनाव या आर्थिक परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था.
ऑनलाइन गेमिंग बना चिंता का विषय
इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और इसके दुष्प्रभावों को उजागर कर दिया है. इससे पहले भी कई मामलों में गेमिंग के कारण तनाव और आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आई हैं.
Also Read: बिहार के इन शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर लगेगी रोक, शिक्षा विभाग का नया फरमान जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




