Bihar Budget 2025: क्या है 'बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड' जिसका वित्त मंत्री ने किया ऐलान, निवेश किये जायेंगे 25 करोड़
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Mar 2025 3:14 PM
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी
Bihar Budget 2025: वर्ष 2025-26 के लिए बिहार का बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री ने बिहार के विकास का रोड मैप बताया और कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में हम देश में सबसे आगे बढ़ रहे हैं.
Bihar Budget 2025: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार का 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया. इसमें कई बड़े ऐलान किये है. शिक्षा, हेल्थ, रोड, इन्फ्रास्ट्रक्चर, विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई. वित्त मंत्री ने इस दौरान बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड की घोषणा की. इसके लिए 25 करोड़ निवेश किया जायेगा.
वित्त मंत्री ने बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड के बारे में बताया
सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं गर्व के साथ बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड की घोषणा करता हूं. इसमें प्रारंभिक सीड फंडिंग के रूप में राज्य सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. यह फंड सीड फंडिंग की तुलना में कई गुना निवेश को आकर्षित करेगा, जो बिहार को जलवायु अनुकूलन एवं कार्बन-न्यूट्रल बनाने में मदद करेगा. जलवायु वित्त को गतिशील करने में बिहार के नेतृत्व और हाल ही में स्वीकृत जलवायु अनुकूलन एवं न्यून कार्बन विकास पद्धत्ति को लागू करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सार्वजनिक पूंजी को निजी निवेश के साथ मिश्रित करके यह फंड हमारी चुनौतियों को अवसरों में बदल देगा. इससे हमारी कृषि को जलवायु अनुकूल बनाने, स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने एवं हमारे युवाओं के लिए हरित रोजगार का सृजन करने में सहायता मिलेगी.
उन्होंने आगे कहा, “बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड ‘हरित बिहार, समृद्ध बिहार की हमारी दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है. जहां आर्थिक विकास पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक प्रगति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है. यह अग्रणी पहल बिहार को भारत के अग्रिम राज्यों में खड़ा करती है, जहां हम अपने किसानों के हितों की रक्षा करने, समुदायों को सशक्त बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए नवीन वित्तीय समाधान विकसित कर रहे हैं.”
वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए होगा काम
वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु 100 करोड़ रुपये की लागत से Bihar Clean Air Transformation परियोजना का क्रियान्वयन करने का ऐलान किया. इसके अलावा उन्होंने पर्व त्योहार विशेषकर महिलाओं द्वारा संचालित छठ पूजा के अवसर पर धार्मिक पर्यटन योजना की शुरूआत की जायेगी. इसमें होम स्टे को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद प्रदान करने की भी बात कही.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










