Bihar Weather: पछुआ और उत्तर पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: पछुआ व उत्तर पछुआ हवा ने बुधवार को पटना और उसके आसपास के क्षेत्राें की कनकनी बढ़ा दी है. दिन और रात के तापमान में मंगलवार की तुलना में कुछ खास परिवर्तन नहीं होने के बावजूद इसने ठंड के एहसास को बढ़ा दिया है.
पटना. बिहार में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा ने पटना और उसके आसपास के क्षेत्राें की कनकनी बढ़ा दी है. दिन और रात के तापमान में मंगलवार की तुलना में बुधवार को कुछ खास परिवर्तन नहीं होने के बावजूद इसने ठंड के एहसास को बढ़ा दिया. सतह से 1.5 किमी की ऊंचाई पर 12 से 15 किमी तक तेजी से बहने वाली पछुआ और उत्तर पछुआ हवा से धूप में भी कनकनी महसूस हो रही थी. वहीं, हवा चलने और मौसम के शुष्क रहने से कुहासा अन्य दिनों की तुलना में कम दिखा.
पटना शहर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सापेक्षिक आर्दता 82 रही. वहीं गया में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर के सबौर और बांका में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पटना समेत पूरे प्रदेश का मौसम अगले पांच दिन तक शुष्क बना रहेगा. दिन और रात का तापमान अगले दो दिन तक लगभग स्थिर रहेगा. उसके बाद के तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए