ePaper

Voter Adhikar Yatra: आज ब्रेक लेंगे राहुल-तेजस्वी, कल सुपौल और मधुबनी में करेंगे रोड शो

Updated at : 25 Aug 2025 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
rahul gandhi and tejashwi yadav voter adhikar yatra (2)

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (File)

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा का 8 दिन बीच चुका है. आज यात्रा विराम है. कल यह यात्रा सुपौल और मधुबनी में रहेगी. इस दौरान राहुल-तेजस्वी रोड शो भी करेंगे. मधुबनी में यात्रा की तैयारी तेज है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य) को लेकर विपक्ष आक्रामक हो गया है. विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में वोटरों के नाम काटे गये हैं. इसी मुद्दे पर अब राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार की जनता के बीच पहुंच गया है. 17 अगस्त से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है. करीब 8 दिनों की यात्रा पूरी कर रविवार को राहुल गांधी और तेजस्वी की यात्रा अररिया पहुंची. आज यानी 25 अगस्त को यात्रा विराम है. फिर अगली सुबह यानी 26 को यह यात्रा सुपौल और मधुबनी में होगी. राहुल गांधी और तेजस्वी समेत महागठबंधन के कई नेताओं ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला.  

वोटर अधिकार यात्रा का रूट चार्ट –

17 अगस्त: सासाराम (रोहतास) से शुरुआत

18 अगस्त: औरंगाबाद

19 अगस्त: गया, नालंदा

20 अगस्त: ब्रेक

21 अगस्त: शेखपुरा, लखीसराय

22 अगस्त: मुंगेर, भागलपुर

23 अगस्त: कटिहार

24 अगस्त: पूर्णिया, अररिया

25 अगस्त: ब्रेक

26 अगस्त: सुपौल, मधुबनी

27 अगस्त: दरभंगा, मुजफ्फरपुर

28 अगस्त: सीतामढ़ी, मोतिहारी

29 अगस्त: बेतिया, गोपालगंज, सिवान

30 अगस्त: छपरा, आरा

31 अगस्त: ब्रेक

1 सितंबर: पटना (गांधी मैदान) में समापन

पूर्णिया में राहुल गांधी का भव्य स्वागत

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया से शुरू हुई. इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. पूर्णिया में राहुल और तेजस्वी का आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया, जहां कलाकार मांदर और ढोल की थाप पर झूमते नजर आए.

राहुल गांधी के पास पहुंचा युवक

पूर्णिया में रोड शो के दौरान एक अनोखा वाकया भी देखने को मिला. बुलेट पर बैठे राहुल गांधी के सामने अचानक उनका एक प्रशंसक आ गया और उनसे लिपट गया. इसके बाद राहुल की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उस युवक को साइड कर दिया. इस घटना को राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है.

ALSO READ: Rahul Gandhi Marriage: “मेरे लिए भी एप्लीकेबल है…”, चिराग पासवान की शादी पर बोले राहुल गांधी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन