Voter Adhikar Yatra: जानिए मखाना किसानों के साथ किन मुद्दों पर हुई राहुल गांधी की चर्चा? कंधे पर हाथ रख खिंचाया फोटो

Rahul Gandhi Votr Adhikar Yatra Katihar
Voter Adhikar Yatra: आज कटिहार से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई, जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और मखाना किसानों से खेतों में मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी किसानों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करते दिखे. जानिए क्या हुई बात?
Voter Adhikar Yatra: कटिहार जिले के कुरसेला से आज सुबह राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई. सुबह आठ बजे उन्होंने कुरसेला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी. यात्रा के दौरान लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मखाना किसानों से उनके खेतों में जाकर मुलाकात की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने राहुल गांधी के किसानों से मुलाकात को लेकर बयान जारी किया है. जानिए, राहुल गांधी ने आखिर मखाना किसानों से क्या बातचीत की?
राहुल गांधी और किसानों के बीच क्या हुई बात?
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “कई अलग-अलग मुद्दे हैं. हमारे नेता ने बड़े पैमाने पर मखाना उत्पादक किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने की कोशिश की… यह समझना ज़रूरी है कि बिहार के किसान बिचौलियों से घिरे हुए हैं… केंद्र सरकार बेहतर प्रबंधन के लिए कुछ नहीं कर रही है, खासकर मछुआरों के लिए… किसानों को उनके मखाना की उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. इस मुद्दे पर चर्चा हुई.”
तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह शिकायत गढ़चिरौली के बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने दर्ज कराई है. थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, तेजस्वी यादव ने 22 अगस्त को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा किया था. इस पोस्ट में पीएम की तस्वीर भी शामिल थी. मामले में पुलिस ने धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352 और 353(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसके साथ ही यूपी के शाहजहांपुर में भी बीजेपी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
ALSO READ: Tejashwi Yadav FIR: तेजस्वी यादव ने FIR मुद्दे पर दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- जुमला बोलना भी गुनाह…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










