पटना के विकास ने जीता स्ट्रांग मैन ऑफ बिहार का खिताब

Updated at : 16 Apr 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के विकास ने जीता स्ट्रांग मैन ऑफ बिहार का खिताब

दानापुर के गोला रोड में 13 और 14 अप्रैल को आयोजित प्रथम बिहार स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंनक्लाइंड बेंच प्रेस (जूनियर, सीनियर मास्टर ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

पटना़ दानापुर के गोला रोड में 13 और 14 अप्रैल को आयोजित प्रथम बिहार स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंनक्लाइंड बेंच प्रेस (जूनियर, सीनियर मास्टर ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना जीपीओ के मुख्य डाकपाल अनिल कुमार ने किया़ बिहार स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के 25 जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया़ पटना के विकास कुमार ने स्ट्रांग मैन ऑफ बिहार का खिताब जीता़ पटना की कृतिका राज स्ट्रांग वूमेन ऑफ बिहार बनी़ं बेस्ट इंक्लाइंड बेंच प्रेस के पुरुष वर्ग में सासाराम के बिट्टू कुमार चैंपियन बने़ महिला वर्ग में पटना की पूजा कुमारी और श्रेया कुमारी विजेता बनी़ं इस मौके पर जीवन गिरी, बाबुल विकास, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन