मुजफ्फरपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के ऊपर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड जारी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2022 1:18 PM

विज्ञापन

बिहार में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के बीएसओ के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में मुसहरी ब्लॉक के प्रखंड आपुर्ती पदाधिकारी के ऊपर शिकंजा कसा गया है.

विज्ञापन

बिहार में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मुजफ्फरपुर के बीएसओ के कई ठिकानों पर रेड मारा गया है. शनिवार को मुसहरी ब्लॉक के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना व मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई इस कार्रवाई में 12 लाख कैश और एक किलो के करीब सोने के जेवर मिलने की बात सामने आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को निगरानी की टीम ने मुसहरी ब्लॉक के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कई ठिकानों पर ये रेड मारा. पटना में भी छापेमारी की सूचना है. बता दें कि अभी पिछले दिनों ही भागलपुर में एक भ्रष्ट इंजीनियर के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी है.

बिहार में करप्शन पर प्रहार का सिलसिला लगातार जारी है. मोतिहारी के भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मधुकांत मंडल के ठिकानों पर रेड हाल में ही मारा गया था. इस दौरान अभियंता के पास से ढेर सारे कैश और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और मूर्तियां भी जब्त की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन