ePaper

यूपी चुनाव 2022: बिहार भाजपा ने महिला मोर्चा की टीम को पटना से किया रवाना, चुनावी रण में रहेगी अहम भूमिका

Updated at : 16 Jan 2022 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: बिहार भाजपा ने महिला मोर्चा की टीम को पटना से किया रवाना, चुनावी रण में रहेगी अहम भूमिका

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बिहार भाजपा, महिला मोर्चा की एक टीम आज उत्तर प्रदेश रवाना हुई है. रविवार को पटना जंक्शन से ये टीम मगध एक्सप्रेस से यूपी के लिए कूच की है.

विज्ञापन
undefined

यूपी चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है. सभी दलें अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर अब रण की तैयारी के लिए मैदान में उतरने लगी है. भाजपा योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर इसबार उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है. बीजेपी की जीत के लिए बिहार में भी रणनीति बनी है. बिहार भाजपा की एक बड़ी टीम यूपी इलेक्शन 2022 में सक्रिय रहेगी. आज रविवार को महिला मोर्चा की एक टीम को यूपी रवाना किया गया है.

undefined

इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में बिहार बीजेपी की भी भूमिका होगी. संगठन ने अपने चुनिंदा पदाधिकारियों को मैदान में उतारा है. रविवार को बिहार भाजपा, महिला मोर्चा की एक बड़ी टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई है.

undefined

यूपी के लिए रवाना हुई टीम में भाजपा नेत्री सह भागलपुर की पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर, प्रदेश मंत्री माला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी दास व बबीता मिश्रा, सुनिधि मिश्रा, दुर्गावती देवी समेत अन्य महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं. ये सभी भागलपुर से पटना के लिए रवाना हुईं और टीम के साथ जुड़ीं.

undefined

महिला मोर्चा की एक टीम आज रविवार की शाम पटना जंक्शन से यूपी के लिए रवाना हुई. जानकारी के अनुसार, ये टीम पहले कानपुर जाएगी. जिसके बाद संगठन के निर्देशानुसार इन्हें उन विधानसभाओं में भेजा जाएगा जहां मैदान में उतरकर इन्हें चुनावी रणनीति पर काम करना है. इस टीम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मंत्री, मंडल मंत्री समेत अन्य पदों को संभाली महिला कार्यकर्ताएं हैं. इस टीम में अलग-अलग जिलों की करीब 40 महिला कार्यकर्ता शामिल हैं.

undefined

प्रभात खबर ने सबसे पहले इस खबर को आपके सामने लाया था कि एक टीम रविवार को पटना जंक्शन से यूपी कूच करेगी. इस टीम में महिला मोर्चा की चुनिंदा पदाधिकारियों को शामिल किया गया है जिन्हें चुनाव में काम करने का मजबूत अनुभव रहा हो.

undefined

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. कुल 7 चरणों में संपन्न होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला फेज आगामी 10 फरवरी को है. भाजपा उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यूपी चुनाव के रण में उतार रही है जिनमें बूथ लेवल पर पकड़ के साथ पार्टी की रणनीति पर खरा उतरने की क्षमता है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन