विश्वविद्यालय शिक्षकों और कर्मियों को फरवरी से नहीं मिला वेतन

Updated:
विज्ञापन
विश्वविद्यालय शिक्षकों और कर्मियों को फरवरी से नहीं मिला वेतन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पेंशनधारी से लेकर सभी शिक्षक परेशान हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के साथ कई यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को फरवरी माह से वेतन नहीं मिला है. शिक्षक संगठनों का कहना है शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पेंशनधारी से लेकर सभी शिक्षक परेशान हैं. सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन नहीं मिलने से काफी परेशान हैं. वहीं, कर्मियों का वेतन भी चार माह से नहीं मिला है. कर्मचारी संघ भी आक्रोशित है. पाटलिपुत्र विवि के कर्मचारी संघ के नेता दीपक कुमार ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मियों की स्थिति खराब हो गयी है. कर्मियों को घर चलाने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है. समय पर वेतन नहीं मिलने से राशन-पानी की दिक्कत हो रही है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष वेंकटेश कुमार ने कहा कि कई विश्वविद्यालयों में नवंबर से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. इसके अलावा कई विश्वविद्यालयों में फरवरी से बकाया है. अगर सरकार समय पर वेतन नहीं देगी, तो मजबूरन कर्मियों को आंदोलन करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन