घटना को अंजाम देने जुटे थे अपराधी, दो पिस्तौल, नौ गोली बरामद

Updated:
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने जुटे थे अपराधी, दो पिस्तौल, नौ गोली बरामद

patna news: बिक्रम. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधियों के बैठे होने की भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक थार गाड़ी, दो पिस्तौल व नौ कारतूस बरामद किया.

विज्ञापन

बिक्रम. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधियों के बैठे होने की भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक थार गाड़ी, दो पिस्तौल व नौ कारतूस बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार बिक्रम थाना के नारायणपुर कहारी टोला के पास बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधी बैठे हैं. पुलिस की घटना की जानकारी मिलते ही छापेमारी की. इस दौरान अपराधी काले रंग की वाहन से भगाने लगे पुलिस ने गाड़ी का पीछा करने लगी इसी बीच वाहन एक झोंपड़ी में घुस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, वहीं एक ग्रामीण विद्या प्रसाद भी मामूली रूप से जख्मी हो गये. पर अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. दुर्घटना ग्रस्त वाहन की तलाशी के दौरान वाहन में रखे दो लोडेड पिस्तौल बरामद किया है जिसमें दो मैगजीन में नौ कारतूस लोड था, एक मिस फायर कारतूस के साथ ही उस वाहन में दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात नारायणपुर गांव से अपराधी का पीछा कर बिना नंबर प्लेट की एक थार गाड़ी, उसमें रखे दो लोडेड पिस्तौल जिसमें दो मैगजीन नौ कारतूस, एक मिस फायर कारतूस बरामद की है साथ में दो मोबाइल फोन भी बरामद हुई है. घटना के बाद कांड अंकित कर जब्त सामान की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं फरार अपराधी की तलाश पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन