नौबतपुर में हथियार के साथ दो सगे भाई हुए गिरफ्तार

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 12:55 AM

विज्ञापन

छोटी टैगरैला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो सगे भाइयों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

नौबतपुर. छोटी टैगरैला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो सगे भाइयों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन नौ जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है. थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की कार्रवाई की गयी. पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियार की डील होने वाली है, जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रविदेव कुमार (23 वर्ष) और आयुष उर्फ रामू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों छोटी टैगरैला गांव, थाना नौबतपुर के निवासी हैं. थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि दोनों भाई अवैध हथियार बेचने के कारोबार में सक्रिय थे. उन्होंने जानकारी दी कि बरामद पिस्टल की डील 35,000 रुपए में तय की गयी थी और उसी की आपूर्ति की तैयारी चल रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर हथियार और कारतूस जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आयुष उर्फ रामू का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन