हथियार के साथ प्रोपर्टी डीलर सहित दो गिरफ्तार

Updated at : 20 May 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ प्रोपर्टी डीलर सहित दो गिरफ्तार

पटना सिटी. मालसलामी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ प्रोपर्टी डीलर और चालक सह सहयोगी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. मालसलामी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ प्रोपर्टी डीलर और चालक सह सहयोगी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, पांच गोली, 5200 रुपये और मोबाइल फोन के साथ स्काॅर्पियो भी बरामद की है. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम छोटी नगला मंदिर मजार के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान स्काॅर्पियो आयी, लेकिन पुलिस दल को देख कर गाड़ी भागने का प्रयास किया. पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर का कार्य करने वाले छोटी नगला निवासी वैद्यनाथ मेहता के पुत्र राजा कुमार उर्फ राजू कुमार और स्काॅर्पियो के चालक इसी मुहल्ला निवासी शंभूनाथ मेहता के पुत्र मधुसुदन आलोक को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक की सीट पर मधुसुदन बैठा था. उसके पास से पिस्टल मिली, जबकि राजा के पास से दो गोली और चालक सीट के पास से तीन गोली मिली. थानाध्यक्ष की मानें तो पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले बख्तियारपुर से यह हथियार खरीदा था. वह सुरक्षा के लिए हथियार गाड़ी में रख कर चलते थे. पुलिस टीम पकड़े गये दोनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन