दो लाख रुपये लूट मामले में दो बदमाश किये गये गिरफ्तार
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 12 Mar 2025 12:36 AM
patna news: मनेर. पांच दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लोदीपुर के पास से दंपती से दो लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया.
मनेर. पांच दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लोदीपुर के पास से दंपती से दो लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तारी करते हुए लूट की रकम में से 69 हजार रुपये व घटना में शामिल बाइक बरामद की है. लोदीपुर निवासी वासुदेव राय पत्नी के साथ दानापुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दो लाख रुपये निकाल ऑटो से घर लौट रहे थे. लोदीपुर में ऑटो से पति-पत्नी दोनों उतर कर चालक को भाड़ा देने लगे की बैंक से ही पीछा कर रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपये से भरा बैग छीनकर पटना की ओर फरार हो गये थे.
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दोनों अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में भोजपुर के आरा बभंणगावां निवासी स्वर्गीय गुलाब तिवारी के पुत्र गुड्डू तिवारी व वैशाली जिले के लालगंज निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ पांडे का पुत्र रॉकीट पांडे है.बैंक के अधिकारी से लूटपाट करने वाले तीन धराये
नौबतपुर. थाने के उत्कर्ष बैंक के ऋण अधिकारी से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने लूट की रकम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 26 फरवरी की शाम की है.उत्कर्ष बैंक के ऋण अधिकारी कुंदन कुमार नौबतपुर से रकम वसूली कर नालंदा जिले के तिलहारा स्थित गांव लौट रहे थे. कहारी चक के पास अपराधियों ने उनसे 66260 और मोबाइल लूट लिया था.
फुलवारीशरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी रणधीर कुमार रोशन कुमार और ओम शरण कुमार तीनों नौबतपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों से लूट के 42000 बरामद किया है. तीन मोबाइल और बाइक भी बरामद की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










