Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पटना-भागलपुर रूट पर कई ट्रेनें रीशेड्यूल, तो जमालपुर-किऊल के लिए हुए कैंसिल

Published by :Preeti Dayal
Published at :10 May 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पटना-भागलपुर रूट पर कई ट्रेनें रीशेड्यूल, तो जमालपुर-किऊल के लिए हुए कैंसिल

Train News: रेल यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. जमालपुर किऊल रेलखंड पर आज सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए 7 घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. ब्लॉक के कारण जमालपुर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Train News: रेल यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. जमालपुर किऊल रेलखंड पर आज सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए 7 घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. पहले यह पावर ब्लॉक सुबह 7:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक लिया जाना था. वहीं, अब इसके कारण जमालपुर से क्यूल जाने के लिए दोपहर 3 बजे के पहले यात्रियों को कोई ट्रेन नहीं मिलेगी. 

यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी

ब्लॉक के कारण जमालपुर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, पटना की ओर जाने के लिए भी ट्रेन नहीं मिल पा रही है. ब्लॉक के कारण नोट ट्रेन को कैंसिल किया गया है तो अच्छे ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. वहीं 11 ट्रेनों को 4 से 5 घंटा के रीशेड्यूल टाइम पर चलने की घोषणा की गई है. इसके कारण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यहां वहां यात्री बैठकर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं.

वहीं, पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जिन ट्रेनों को कैंसिल, शॉर्ट टर्मिनेट या रीशेड्यूल किया गया है उनकी स्थिति इस प्रकार है :-

इन ट्रेनों को शनिवार को किया गया है कैंसिल…

* 53479 अप जमालपुर किऊल पैसेंजर

* 53480 डाउन किऊल जमालपुर

* 73421 अप जमालपुर किऊलपैसेंजर

* 73422 डाउन किऊल जमालपुर पैसेंजर

* 63423 अप जमालपुर किऊल पैसेंजर

* 63424 डाउन किऊल जमालपुर पैसेंजर

* 53615 अप जमालपुर सहरसा पैसेंजर

इन ट्रेनों को 4 से 5 घंटे के लिए किया गया है रीशेड्यूल

* 12367 अप भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस को 3 घंटे के लिए

*  22405 अप भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को 4 घंटे के लिए

* 13236 डाउन दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस को 4 घंटे के लिए 

* 13334 डाउन पटना दुमका एक्सप्रेस को 5 घंटे के लिए 

* 03266 डाउन राजगीर क्रिया स्पेशल ट्रेन को 3:30 घंटे के लिए  

* 53404 डाउन गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को चार घंटे के लिए 

* 13333 अप दुमका पटना एक्सप्रेस को 5 घंटे के लिए 

इन ट्रेनों को किया गया है शॉर्ट टर्मिनेट

* 13409/13410 मालदा टाउन किऊल मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार को जमालपुर तक ही रहेगी 

* 13229 गोड्डा राजेंद्र नगर एक्सप्रेस शनिवार को क्यूल से ही वापस राजेंद्र नगर के लिए रवाना हो जाएगी

* 63431/63432 साहिबगंज जमालपुर साहिबगंज मेमू ट्रेन शनिवार भागलपुर तक ही रह जाएगी और यह ट्रेन जमालपुर नहीं पहुंचेगी.

(मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट)

Also Read: Success Story: लोग कहते थे ‘देखो छक्का जा रहा है’, आज कह रहे हैं सैल्यूट मैडम…वर्दी में दमदार वापसी कर गईं बिहार की दिव्या

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन