Tourist Place In Bihar: बिहार के इस फेमस वॉटरफॉल में फिर बढ़ी हलचल, खूबसूरत और ठंडी वादियों का मजा लेने पहुंच रहे लोग

नवादा जिले का काकोलत वॉटरफॉल
Tourist Place In Bihar: नवादा जिले के काकोलत वॉटरफॉल में एक बार फिर सैलानियों की भीड़ जुटने लगी है. लोग यहां खूबसूरत और ठंडी वादियों का मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. यह सैलानियों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा.
Tourist Place In Bihar: नवादा जिले का काकोलत वॉटरफॉल बिहार के मिनी कश्मीर के रूप में जाना जाता है. 7 अगस्त को यहां बाढ़ आने के कारण लोगों के लिए बंद कर दिया गया था. लेकिन, काफी दिनों के बाद यह सैलानियों के लिए एक बार फिर खुल गया है. काफी संख्या में सैलानी खूबसूरत वादियों और ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं.
बाढ़ के बाद कर दिया गया था बंद
अगस्त महीने में जिले में हुए झमाझम बारिश के बाद काकोलत वॉटरफॉल में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई थी. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बंद करने का फैसला लिया गया था. लेकिन, अब सब कुछ सामान्य हो जाने के कारण एक बार फिर लोग काकोलत वॉटरफॉल पहुंच रहे हैं. यहां झरने से गिरते पानी का नजारा लोगों को खूब आकर्षित करता है.
नए रूप में वॉटरफॉल बनकर तैयार
जानकारी के मुताबिक, जब काकोलत वॉटरफॉल में बाढ़ आया था तब वहां काफी कुछ अस्त-व्यस्त हो गया था. यहां आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना झेलना पड़े, इसके लिए सीढ़ियां, रेलिंग, फेंसिंग, नाले और जालियों की मरम्मत विभाग की तरफ से करवा दी गई है. यह वॉटरफॉल सैलानियों के लिए नए रूप में बनकर तैयार हो गया है.
सुबह 7 से शाम 5 बजे तक रहेगा खुला
सैलानियों के लिए काकोलत वॉटरफॉल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा. लेकिन, हर मंगलवार को यह लोगों के लिए बंद रहेगा. इस दिन मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. टिकट की बात करें तो, सामान्य दिनों में 10 रुपये और वीकेंड पर 20 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है. इसके साथ ही 60 दुकानों वाला वेंडिंग जोन और 6 दुकानों वाला कैफेटेरिया भी सैलानियों के लिए खोला गया है. इससे यहां आने वाले लोगों को खाने-पीने की पूरी सुविधा मिल सकेगी.
पार्किंग की भी व्यवस्था
इसके अलावा अन्य सुविधाओं की बात करें तो, ककोलत वॉटरफॉल में सैलानियों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है. साथ ही यहां पहुंचने में सैलानियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है. नए तरह से यह लोगों के लिए तैयार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










