आज जयचंदों का तेज प्रताप करेंगे खुलासा

विधायक तेजप्रताप ने कहा कि मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और वृहद रूप से षड्यंत्र कर समाप्त करने की कोशिश की.
पटना. विधायक तेजप्रताप ने कहा कि मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और वृहद रूप से षड्यंत्र कर समाप्त करने की कोशिश की.मैंने अपने 10 वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षड्यंत्र नहीं किया. लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे राजनैतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश है. शुक्रवार को मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा. मैं इनके हरेक षड्यंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




