ePaper

पटना एयरपोर्ट पर तीन जोड़ी फ्लाइट रद्द, देर से आये और गये 12 विमान

Updated at : 06 Jan 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर तीन जोड़ी फ्लाइट रद्द, देर से आये और गये 12 विमान

घने धुंध का गहरा असर रविवार को पटना एयरपोर्ट से विमान परिचालन पर दिखा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

घने धुंध का गहरा असर रविवार को पटना एयरपोर्ट से विमान परिचालन पर दिखा. इसके कारण यहां से आने-जाने वाली तीन जोड़ी फ्लाइटें रद्द हो गयीं, जबकि देर से एक दर्जन फ्लाइटें आयीं-गयीं. इनमें छह आने वाली और छह जाने वाली फ्लाइटें थीं. सुबह में एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी गिर कर 150 मीटर तक पहुंच गयी थी, जबकि विमानों के उतरने के लिए न्यूनतम 800 मीटर की विजिबिलिटी जरूरी है. दृश्यता की कमी से पटना एयरपोर्ट पर आने वाली पहली फ्लाइट एआइ897 निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दो घंटा 43 मिनट की देरी से दोपहर 12:43 बजे लैंड हुई और लगभग इतनी ही देरी से वापस दिल्ली उड़ी. सुबह 10.10 बजे दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ5104 रद्द कर दी गयी. दोपहर 11.20 बजे बेंगलुरू से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6इ463 3.26 घंटा की देरी से दोपहर 2.36 बजे आयी. दोपहर 11.20 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ2373 भी 1.02 घंटे की देरी से आयी. इसके अलावा चार फ्लाइटें 6इ6902 (लखनउ), 6इ6382 (हैदराबाद), 6इ925 (रांची) और एसजी534 (अहमदाबाद)भी देर से आयी और गयी. रात आठ बजे के बाद विजिबिलिटी नीचे चली गयी, जिससे रात 8.30 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ5173 और रात 8.50 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 5008 रद्द कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन