बैंकों की तीन दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Mar 2020 6:28 AM

विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के बीच मुंबई में शनिवार को वेतन पुनरीक्षण संबंधी सकारात्मक बातचीत हुई.

विज्ञापन

पटना : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के बीच मुंबई में शनिवार को वेतन पुनरीक्षण संबंधी सकारात्मक बातचीत हुई. इसके बाद यूएफबीयू के अधिकारियों ने 11, 12 और 13 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया. हड़ताल स्थगित होने से आम लोगों को काफी राहत मिली है. बातचीत के तहत 15 फीसदी वेतन वृद्धि के अतिरिक्त विशेष भत्ते के मूल वेतन में जोड़ने के लिए एक छोटी कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया.

साथ ही परफॉरमेंस लिंक्ड इन्सेन्टिव दिये जाने पर भी सहमति बनी. इस बात की जानकारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (बिहार) के संयोजक संजय कुमार सिंह, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. कुमार अरविंद, स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव ने संयुक्त रूप से दी.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि वैसे केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष पांच मार्च को उभय पक्षों कोे विधिवत वेतन पुनरीक्षण समझौता के लिए बुलाया गया है. ज्ञात हाे कि आइबीए ने 13 फरवरी की वार्ता के दौरान ही 15 फीसदी वेतन वृद्धि का ऑफर दिया था और यूनियन द्वारा 20 फीसदी की मांग के साथ-साथ पांच दिवसीय बैंक सप्ताह और विशेष भत्ते का मूल वेतन में समायोजन, एनपीएस को रद्द करने व पेंशन अपडेशन की मांग रखी थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन