पटना: आर्म्स एक्ट के मामले में तीन अभियुक्तों को दो-दो साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दो-दो साल की सजा सुनाई है। जानें पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

Patna News : पटना के पाटलिपुत्र थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले के तीन अभियुक्तों रौशन कुमार झा, पियुष सिंह और मोहन कुमार को कोर्ट ने दो-दो साल की सजा दी है. रौशन समस्तीपुर के लरूआ का रहने वाला है. जबकि पियुष बेगूसराय का और मोहन नवादा का निवासी है. इन तीनों को पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने केसरी नगर से पकड़ा था. पुलिस ने इनके घर पर छापेमारी की थी तो बेड के नीचे छिपा कर रखे गये दो देसी पिस्तौल, पांच राउंड कारतूस आदि बरामद किये गये थे. पाटलिपुत्र थाने में नौ फरवरी 2023 को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने इन सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इन तीनों को सजा दिलाने में मुख्य अभियोजन पदाधिकारी विद्यासागर प्रसाद, सहायक अभियोजन पदाधिकारी पूजा गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन