पटना के जेपी गंगा पथ पर बनेगा नया टूरिस्ट स्पॉट, 5 हजार पौधों से बदलेगी सड़क की खूबसूरती

Updated:
विज्ञापन

जेपी गंगा पथ पर लगाये गये पौधे|

पटना के जेपी गंगा पथ को सुंदर बनाने के लिए 14 प्रजातियों के 5 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। जानें इस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

Patna News : राजधानी पटना का जेपी गंगा पथ अब सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थलों में शामिल होने जा रहा है. गंगा पथ के किनारे हरियाली और खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया जा रहा है. करीब पांच हजार खास किस्म के पौधों से यहां का नजारा बदलने की तैयारी है.

वॉक-वे के बीच बनाए गए प्लांटर बॉक्स

गंगा पथ के खाली स्थानों और वॉक-वे को आकर्षक बनाने के लिए दो आकार के प्लांटर बॉक्स तैयार किए गए हैं. इनमें 10x7 फुट आकार के 90 छोटे प्लांटर बॉक्स और 16x50 फुट आकार के पांच बड़े प्लांटर बॉक्स शामिल हैं. इन बॉक्स में चौकोर पैटर्न में पौधे लगाए जा रहे हैं.

JP Ganga Patha Plantation Smartcity | Prabhat Khabar Network
JP Ganga Patha Plantation Smartcity | Prabhat Khabar Network

पौधों के बीच बैठकर गंगा का नजारा देख सकेंगे लोग

लोगों के आराम करने के लिए पौधों के आगे और पीछे दो-दो बेंच भी लगाई जा रही हैं. पौधों के बड़े होने के बाद इन स्थानों पर लोग बैठकर गंगा का नजारा देखने के साथ सुकून के पल भी बिता सकेंगे. शाम के समय यह इलाका शहरवासियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनने की उम्मीद है.

JP Ganga Patha Plantation Smartcity | Prabhat Khabar Network
JP Ganga Patha Plantation Smartcity | Prabhat Khabar Network

प्लूमेलिया और मधु कामिनी समेत 14 किस्म के पौधे

गंगा पथ पर कुल 14 तरह के सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं. इनमें सागो पाम, इक्सोरा, प्लूमेलिया, जट्रोफा, नूरियम ओलियंडर, मधु कामिनी, फिकस पांडा, अरेका पाम, चाइना डॉल, क्रोटन, निकोडिया, यूफोरबिया और डेस्मोडियम समेत अन्य प्रजातियां शामिल हैं.

JP Ganga Patha Plantation Smartcity | Prabhat Khabar Network
JP Ganga Patha Plantation Smartcity | Prabhat Khabar Network

कोलकाता और हैदराबाद से मंगाए गए पौधे

पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे इस हरियाली अभियान की जिम्मेदारी ग्रीन फ्लोरा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को दी गई है. जेपी गंगा पथ को आकर्षक रूप देने के लिए पौधों को कोलकाता और हैदराबाद से मंगाया गया है. പദ്ധति पूरी होने के बाद जेपी गंगा पथ पटना में घूमने और शाम बिताने के लिए एक नए आकर्षण के रूप में उभर सकता है.


विज्ञापन
हिमांशु देव

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

हिमांशु देव सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन