पटना एयरपोर्ट पर लगाये जायेंगे तीन कन्वियर बेल्ट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 1:42 AM

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन में तीन कन्वियर बेल्ट लगेंगे. इससे यात्रियों को लैंडिंग के बाद अपने सामान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पटना एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन में तीन कन्वियर बेल्ट लगेंगे. अगले महीने से इन्हें लगाने का काम शुरू हो जायेगा. इससे पटना आने वाले हवाई यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें लैंडिंग के बाद अपने सामान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

बनेंगे पांच नये एयरोब्रिज :

पटना एयरपोर्ट पर पांच नये एयरोब्रिज भी बनेंगे. इनका निर्माण नये टर्मिनल भवन के आगे वाले हिस्से में होगा. अभी वहां वर्तमान टर्मिनल भवन स्थित है. लिहाजा उसके टूटने के बाद ही इसका निर्माण होगा. नये टर्मिनल भवन के चालू होने के बाद ही वर्तमान टर्मिनल भवन टूटेगा और उसके बाद ही एयरोब्रिज का निर्माण होगा. लिहाजा शुरू में कुछ दिनों तक नये टर्मिनल भवन में लोगों को एयरोब्रिज की सुविधा नहीं मिलेगी और उन्हें सीढ़ी से होकर ही फ्लाइट में चढ़ना उतरना होगा.

ट्रैवलेटर से पार्किंग से टर्मिनल भवन तक का सफर तय करेंगे जाने वाले हवाई यात्री :

पार्किंग से टर्मिनल भवन तक का सफर पटना से बाहर जाने वाले हवाई यात्री ट्रैवलेटर से तय करेंगे. गाड़ियों की पांच मंजिली पार्किंग के ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए रैंप बनाये गये हैं. इसके साथ ही यात्रियों के ऊपर और नीचे आने जाने के लिए चार लिफ्ट भी यहां लगाये गये हैं. ट्रैवलेटर भी इसके लिए बनाये गये कंक्रीट फ्लाइओवर पर पूरी तरह फिट कर दिया गया है. इसके दोनों ओर शीशे लगाये गये हैं, जिससे यात्रियों को विमान में बैठने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एराइवल एरिया में जाते समय पटना एयरपोर्ट परिसर के दोनों ओर का खूबसूरत नजारा दिखेगा. अपने हैंड बैग के साथ साथ बड़े बैगेज, सूटकेस और स्ट्रॉली लेकर भी यात्री इसपर खड़े हो सकेंगे और आनंददायक अनुभव के साथ लगभग 300 मीटर की यात्रा कर सकेंगे.

चालू हो जायेंगे पैरेलल टैक्सी ट्रैक :

नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन होने तक पैरेलल टैक्सी ट्रैक भी चालू हो जायेंगे. इससे लैंडिंग से डेढ़ मिनट के भीतर रनवे खाली हो जायेगा और टैक्सी ट्रैक पकड़कर विमान पार्किंग बे में आयेगा. इससे हर दो-तीन मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव होगा जबकि वर्तमान में यह समय लगभग पांच मिनट है.

बनेंगे 10 पार्किंग बे

पटना एयरपोर्ट पर विमानों खड़े करने के लिए 10 नये पार्किंग बे बनाये जायेंगे. ये पर्किंग बे नवनिर्मित टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में एक पंक्ति में हाेंगे. इस जगह पर वर्तमान टर्मिनल भवन खड़ा है और नये टर्मिनल भवन को चालू करने के बाद इसको ढहाने के बाद ही यहां नये पार्किंग बे बनाये जा सकेंगे. लिहाजा अभी इसमें सात आठ महीने का समय लगेगा. इन नये पार्किंग बे का निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे सभी चारों पार्किंग बे को तोड़ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन