मोबाइल दुकान में चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, सामान जब्त

चौक थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई दो लाख की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए तीन चोर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है
प्रतिनिधि, पटना सिटी
चौक थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई दो लाख की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए तीन चोर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी गये ऑटो को बरामद करते हुए दो को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा गेसिंग कूपन में एक को पकड़ा है.
डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह पथ में मंगल तालाब स्थित अभिनीत कुमार की दुकान में 27 जून की रात तीन की संख्या में चोरों ने शटर काट दो लाख रुपये का कीमती मोबाइल और उपकरण चोरी की थी. थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरी में शामिल मंगल तालाब निवासी गोलू उर्फ हार्दिक पांडेया को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर खाजेकलां थाना के रानीपुर रानीपुर निवासी राहुल उर्फ वरूण और लोदी कटरा निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के पास से पुलिस ने 11 मोबाइल, दस चाजर्र, हेडफोन चार, चाजर्र कोड दो वाच वेल्ट, दो हेड फोन स्पीकर सात बरामद किया. इसी प्रकार ऑटो चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने कैमाशिकोह निवासी संजीव कुमार उर्फ राजा और छोटी नगला निवासी पिंकू कुमार को गिरफ्तार कर चोरी का ऑटो बरामद किया है. डीएसपी ने बताया कि चौक थाना पुलिस ने चौकशिकारपुर नाला पर गेसिंग कूपन के अड्डा पर छापेमारी करते हुए पांच हजार 175 रुपये के साथ राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




