चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी की चोरी

रविवार की रात मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर पंचायत के शेरपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोकामा

रविवार की रात मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर पंचायत के शेरपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और स्वर्ण आभूषण व नकदी चुरा लिए. चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी और उनकी पहचान की जा रही है.

पीड़ित सुजीत कुमार अपने परिवार के साथ पटना में रहते हैं और घर में ताला बंद रहता है. सोमवार की सुबह जब सुजीत कुमार के बड़े भाई सुधीर प्रसाद सिंह घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया, जब वे ऊपर की मंजिल पर गये तो कमरे के अंदर अलमारी, लॉकर का लॉक टूटा था और सामान जमीन पर बिखरा था.

सुजीत कुमार ने बताया कि चोरों ने लॉकर में रखा पांच भर का एक सोने की चेन, डेढ़ भर की सोने की दो अंगूठी और नकद 66000 रुपये की चोरी कर ली.घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर रात करीब साढ़े बारह बजे आगे दीवार फांदकर घर में दाखिल होते नजर आ रहे हैं और करीब एक घंटे बाद घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम आयी थी, मरांची थाना की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन