ग्रिल दुकान का शटर उखाड़ चोरों ने उड़ायी पांच लाख रुपये की संपत्ति

Updated at : 19 Mar 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रिल दुकान का शटर उखाड़ चोरों ने उड़ायी पांच लाख रुपये की संपत्ति

चोरों ने सोमवार की रात शाहपुर थाना क्षेत्र के बाबूचक मुख्य मार्ग पर स्थित नंदनी वर्कशॉप ग्रिल दुकान का शटर उखाड़ कर करीब पांच लाख की संपत्ति उड़ा ली है

विज्ञापन

दानापुर. चोरों ने सोमवार की रात शाहपुर थाना क्षेत्र के बाबूचक मुख्य मार्ग पर स्थित नंदनी वर्कशॉप ग्रिल दुकान का शटर उखाड़ कर करीब पांच लाख की संपत्ति उड़ा लिया है. इस संबंध में दुकान के मालिक सुनील कुमार ने थाने में खिलाफ लिखित शिकायत की है. सुनील ने बताया कि सोमवार की देर शाम काम खत्म होने के बाद दुकान बंद कर घर चले गये थे. मंगलवार की सुबह जब दुकान का मुख्य शटर खोल अंदर गये तो देखा कि सारा सामान बिखरा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने पीछे की ओर लगे शटर को उखाड़ कर दुकान के अंदर घुस गये और दुकान में रखे ग्राहक से एडवांस मिले 41 हजार रुपये, भारी मात्रा स्टील के सामान व चार कीमती मशीन की चोरी कर ले गये. दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने करीब पांच लाख की संपत्ति की चोरी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन