सीबीएसइ : प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड होने के बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड होने के बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका

सीबीएसइ की ओर से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. निर्देश में प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को खास सावधानी बरतने को कहा है. बोर्ड की ओर से सभी एफिलिएटेड स्कूलों के प्रधान को प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद अंक को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करने को कहा है. बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि एक बार प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने के बाद इसमें सुधार का मौका नहीं दिया जायेगा. बोर्ड अंक सुधार के लिए अलग से समय नहीं देगा. 10वीं बोर्ड की परीक्षा आगामी सत्र से दो बार होनी है, इसलिए इसमें समय का महत्व अधिक है. सीबीएसइ की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी से 14 जनवरी के बीच आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन ही स्कूलों को अंक करना होगा अपलोड

सीबीएसइ की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूलों को दिशा निर्देश दिया गया है. इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जानी है. नये निर्देश के तहत बोर्ड से एफिलिएटेड स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक उसी दिन अपलोड करना होगा. इसके साथ ही स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा कि अपलोड किये गये अंक ठीक हों. एक बार प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड करने के बाद सुधार का मौका नहीं दिया जायेगा. स्कूलों को अंक अपलोड करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन