ePaper

विस्तारित खगौल नगर परिषद में होंगे 30 वार्ड

Updated at : 04 Jan 2026 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
विस्तारित खगौल नगर परिषद में होंगे 30 वार्ड

राज्य निर्वाचन आयोग ने विस्तारित नगर परिषद खगौल के वार्डों के परिसीमन का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य निर्वाचन आयोग ने विस्तारित नगर परिषद खगौल के वार्डों के परिसीमन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. पटना जिलाधिकारियों को भेजे गये कार्यक्रम के अनुसार परिसीमन का काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जायेगा. खगौल नगर परिषद में अब कुल 30 वार्डों होंगे. इन वार्डों का गठन 2011 की आबादी के अनुसार किया जायेगा. आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि वार्डों के गठन में अत्यधिक सतर्कता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए. किसी भी हाल में वार्डों का गठन जाति, धर्म, समुदाय या राजनीतिक आधार पर नहीं किया जाना चाहिए. खगौल नगर परिषद की अनुमानित जनसंख्या 65452 है जिसमें अनुसूचित जाति की आबादी 11877 है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 403 है. वार्डों के गठन में औसत आबादी 2182 है. परिसीमन का काम 15 जनवरी तक पूरा करने के बाद उसके प्रारूप का प्रकाशन 16 जनवरी को किया जायेगा. इसके साथ ही दावा-आपत्ति का आवेदन का काम तीन फरवरी 2026 तक लिया जायेगा. अंतिम रूप से वार्डों का गठन का काम 25 फरवरी को करते हुए उसका गजट में प्रकाशन कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन