Bihar Weather: बिहार में होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का बारिश पर आया बड़ा अपडेट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Mar 2025 6:43 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. क्योंकि प्री-मानसून बारिश के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन चढ़ते ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोगों के पसीने छूट जाते हैं. पछुआ हवा के मंद प्रवाह के बावजूद गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.
अगले तीन दिनों तक बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय पश्चिम ईरान के पास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि ट्रफ लाइन भी गुजर रही है. इन मौसमी कारकों के चलते राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है.
आज का मौसम कैसा रहेगा?
12 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. उत्तर-पूर्वी जिलों- पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बाकी इलाकों में आसमान साफ रहेगा. दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई, अरवल, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, पटना और नवादा जिलों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से अधिक रहेगा. साथ ही, हल्के से मध्यम गति की पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ सकता है.
तापमान के आंकड़े
11 मार्च को बिहार में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दिन बक्सर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पूसा में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. खगड़िया में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
क्या बारिश की उम्मीद है?
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्री-मानसून बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि होली के दिन भी राज्य में तेज धूप और शुष्क मौसम बना रहेगा. गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए विशेषज्ञ हल्के और ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










