एम्स गोलंबर से पुनपुन सुरक्षा बांध होते पैनापुर के बीच साढ़े सात मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
Published by : DURGESH KUMAR Updated At : 16 May 2025 12:34 AM
पटना पश्चिम इलाके में आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए एम्स गोलंबर से जानीपुर, पैनापुर नेवा तक सड़क साढ़े सात मीटर चौड़ी बनेगी
प्रमोद झा,पटना पटना पश्चिम इलाके में आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए एम्स गोलंबर से जानीपुर, पैनापुर नेवा तक सड़क साढ़े सात मीटर चौड़ी बनेगी. इसको लेकर सारी प्रक्रिया समय से पूरी हुई, तो डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा हो जायगा. इस लगभग 62 करोड़ खर्च होंगे. यह सड़क एनएच 139 फोरलेन एम्स के पास से होकर बभनपुरा, जानीपुर, अकबरपुर, पुनपुन सुरक्षा बांध होते हुए बिहटा-सरमेरा सड़क में मिलेगी. नेवा में पटना रिंग रोड बिहटा-सरमेरा सड़क से कनेक्टिविटी होने से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर सहित आसपास के इलाके से पटना आने-जाने में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. एम्स गोलंबर से पैनापुर नेवा तक 10.5 किलोमीटर सड़क को दो लेन का बनाया जायेगा.सूत्र ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी किया गया है. इच्छुक एजेंसियां 30 मई से छह जून तक टेंडर भर सकती हैं. इससे पहले दो जून को प्री-बिड मीटिंग होगी. छह जून को ही टेक्निकल बिड खुलेगा. टेक्निकल बिड में चयनित होनेवाली एजेंसी 15 जून को फिनांसियल बिड में शामिल होगी. सूत्र ने बताया कि एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑफ ऑर्डर दिया जायेगा. पटना पश्चिम इलाके में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी : इस सड़क के निर्माण से पटना पश्चिम इलाके में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी. इस सड़क की कनेक्टिविटी पटना रिंग रोड बिहटा-सरमेरा रोड से होने से पटना दक्षिण इलाके के अलावा दूसरे शहरों में जाने की सुविधा बढ़ेगी. पटना पश्चिम इलाके से पटना आने-जाने में जाम की समस्या से राहत मिलेगी. सड़क निर्माण से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर सहित आसपास के क्षेत्र में विकास की गतिविधि भी बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










