ePaper

गब्बर की तरह डर पैदा करने वाले नेता हैं लालू : सम्राट

Updated at : 22 Jun 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
गब्बर की तरह डर पैदा करने वाले नेता हैं लालू : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को एक बार फिर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे बिहार की राजनीति के गब्बर सिंह हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को एक बार फिर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे बिहार की राजनीति के गब्बर सिंह हैं. उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में जिस भय का वातावरण बना, उसकी छाया आज भी लोगों के मन में मौजूद है. लालू प्रसाद के रहते लोग हमेशा डरते रहेंगे कि वे फिर से सत्ता में न लौट आएं.पटना में अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद इस बात को लेकर बेहद तनाव में हैं कि बिहार में कैसे एनडीए आगे बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन की पकड़ लगातार कमजोर पड़ती जा रही है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से विकास कर रहा है. जो लोग विकास को नकारते हैं, उन्हें पटना एयरपोर्ट, गंगा पथ और अन्य परियोजनाएं देखनी चाहिए. तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर विकास योजनाओं की नकल करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए सम्राट ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में महज 12 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, आज यह संख्या एक करोड़ के पार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन