बिहार का मुख्यमंत्री बिहार की जनता ही चुनेगी: अल्लावरू

Updated:
विज्ञापन
बिहार का मुख्यमंत्री बिहार की जनता ही चुनेगी: अल्लावरू

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी ने भावी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को 14 सितंबर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी ने भावी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को 14 सितंबर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है. बुधवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया. पत्रकारों द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गये सवालों को लेकर अल्लावरू ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री बिहार की जनता ही चुने तो बेहतर होगा. कांग्रेस अभी तक महागठबंधन के अंदर मुख्यमंत्री के चेहरे के नाम को नकारती रही है , जबकि कांग्रेस के कुछ नेताओं सहित राजद तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बता रही है. इस मौके पर अल्लावरू ने बताया प्रत्याशियों के चयन का काम प्रखंड और जिला कमेटियों द्वारा शुरू किया जायेगा. प्रखंड और जिला कांग्रेस कमेटी 14 सितंबर तक भावी उम्मीदवारों के नाम प्रस्ताव भेज देगी. इसके बाद 16 सितंबर को पटना में राज्य स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक में नामों की अनुशंसा की जायेगी. औपचारिक और अंतिम रूप से कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी. सीट बंटवारे में संतुलन को लेकर अल्लावरू ने बताया कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में संतुलन बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि नये सहयोगियों के आने के बाद ही सीटों की संख्या निर्धारित हो सकती है. इसमें सभी दलों को त्याग करना होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की मैनिफेस्टो कमेटी ही घोषणा पत्र तैयार करेगी. अभी तक उसके द्वारा एक प्रस्ताव दिया गया है. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब हर घर कैंपेन शुरू होगा. उन्होंने यह भी बताया कि टिकट को लेकर महागठबंधन के अंदर ऑडिट किया जा रहा है. विधायक दल के नेता डाॅ शकील अहमद खान ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को जनजागरण का बड़ा माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से निकला नारा “वोट चोर, गद्दी छोड़ ” अब देशव्यापी आंदोलन बन चुका है जिसे बिहार की जनता ने भी खूब समर्थन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन