कर्ज की राशि नहीं लौटाने पर की थी मिस्त्री की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 12:25 AM
एयरपोर्ट थाने के जगदेव पथ में बुधवार की देर रात 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री राकेश कुमार की गोली मार कर हत्या करने के मामले में आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है.
संवाददाता, पटना एयरपोर्ट थाने के जगदेव पथ में बुधवार की देर रात 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री राकेश कुमार की गोली मार कर हत्या करने के मामले में आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है. सूत्रों के अनुसार, तीन लोगों ने एक लाख रुपये का कर्ज नहीं लौटाने के कारण उसकी हत्या कर दी. ये तीनों राकेश के जान-पहचान के हैं. इन लोगों से राकेश ने तीन लाख रुपये कर्ज लिया था और दो लाख रुपये चुकता कर दिया था. इसी बात को लेकर कई दिनों से इन लोगों के बीच में विवाद चल रहा था. सूत्रों का कहना है कि राकेश को फोन कर इन लोगों ने घर से बुलाया और करीब 10 मिनट तक बात की. इसके बाद एक ने फोन कर किसी दूसरे को बुलाया. वह बैग में पिस्तौल लेकर आया और राकेश पर फायर कर दिया. राकेश को गोली लगी और वह दौड़ कर भागने की कोशिश की. लेकिन उसे खदेड़ कर दूसरी गोली काफी करीब से मार दी. इसके बाद सभी वहां से भाग गये. राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. जिन लोगों के नाम इस मामले में आये हैं, वे लोग भी जगदेव पथ इलाके के ही रहने वाले हैं. राकेश के परिजनों के बयान पर एक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










