हार तय देखकर भ्रम फैला रहा है महागठबंधन : सम्राट चौधरी

Published by : RAKESH RANJAN Updated At : 31 Oct 2025 1:34 AM

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग बिहार की महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग बिहार की महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं कि एनडीए सरकार जीविका दीदियों और महिलाओं को व्यवसाय के लिए दिये गये पैसे वापस ले लेगी या सूद वसूलेगी. श्री चौधरी ने कहा कि वे बिहार की अपनी सभी बहनों को आश्वस्त करते हैं कि आपके मोदी भैया ने, आपके नीतीश भैया ने खाते में जो पैसे भेजे हैं, उसे कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो आपसे छीन सके. उन्होंने कहा-हार तय देखकर महागठबंधन भ्रम फैला रहा है. उपमुख्यमंत्री तारापुर के असरगंज, हिलसा और पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संबोधित कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन