रंगदारों ने तलवार से किया हमला, लूटपाट करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
रंगदारों ने तलवार से किया हमला, लूटपाट करने का आरोप

बाढ़. बाढ़ के स्टेशन बाजार भवानी चौक के पास वाहन से सामान उतार रहे चालक से कुछ लोगों ने कारोबार करने के एवज में रंगदारी मांगी.

विज्ञापन

बाढ़. बाढ़ के स्टेशन बाजार भवानी चौक के पास वाहन से सामान उतार रहे चालक से कुछ लोगों ने कारोबार करने के एवज में रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर तलवार और राॅड से हमला कर लूटपाट की. इस संबंध में नालंदा जिले के मुजपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि अपने वाहन में माल लेकर वह भवानी चौक में पहुंचाने के लिए आये थे. सामान को उतारने के दौरान वाहन के पास चार-पांच लोग पहुंचे और रंगदारी की मांग की. रुपये नहीं देने पर उन्होंने माल नहीं उतारने का अल्टीमेट दिया. इसी दौरान चालक राम प्रवेश यादव और मेसी राम के साथ मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दी गयी. इस घटना में आरोपियों ने हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया. जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वाहन में लदा हुआ माल रॉकी कुमार और पंकज कुमार का था. इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन