बांका में COVID-19 से पहली मौत, 24 घंटे में छह लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 176 पर पहुंचा

Updated at : 17 Jul 2020 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
बांका में COVID-19 से पहली मौत, 24 घंटे में छह लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 176 पर पहुंचा

पटना : लॉकडाउन के दूसरे दिन बिहार में कोराना वायरस के संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या में भी कमी आयी है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट के मुताबिक, शाम चार बजे तक बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 8129 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 14997 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. अर्थात्, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 64.36 हो गया है. बिहार में अब तक कुल 357730 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत हुई है.

पिछले 24 घंटे में भागलपुर में दो और पटना, बांका, गया, कटिहार में एक-एक मरीजों की मौत कोविड-19 के संक्रमण से हुई है. इसके साथ बिहार में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर कुल 176 हो गयी है.

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक हुई 176 लोगों की मौतों में अररिया में 02, अरवल में 01, औरंगाबाद में 02, बेगूसराय में 07, भागलपुर में 16, भोजपुर में 04, दरभंगा में 10, गया में 11, गोपालगंज में 01, जमुई में 01, जहानाबाद में 03, कैमूर में 03, कटिहार में 02, खगड़िया में 04, किशनगंज में 02, मधेपुरा में 01, मधुबनी में 02, मुंगेर में 05, मुजफ्फरपुर में 08, नालंदा में 07, नवादा में 04, पश्चिम चंपारण में 05, पटना में 28, पूर्वी चंपारण में 07, पूर्णिया में 02, रोहतास में 06, सहरसा में 01, समस्तीपुर में 07, सारण में 06, शिवहर में 01, सीतामढ़ी में 03, सिवान में 06, वैशाली में चार लोगों की अब तक कोविड-19 से मौत हो चुकी है.

मालूम हो कि बिहार के सभी 38 जिलों में से चार जिलों बक्सर, लखीसराय, शेखपुरा और सुपौल को छोड़ कर कोविड-19 से लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, बक्सर में 131, लखीसराय में 151, शेखपुरा में 76 और सुपौल में 77 मरीज अब भी संक्रमित हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट के मुताबिक, शाम चार बजे तक बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 8129 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 14997 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. अर्थात्, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 64.36 हो गया है. बिहार में अब तक कुल 357730 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन