ePaper

केंद्र ने गिरायी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा : तेजस्वी

Updated at : 08 Jun 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने गिरायी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा : तेजस्वी

राजद नेता व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राजद नेता व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि जब से केंद्र में एनडीए की सरकार आयी है, तब से देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा तेजी से गिरी है. तेजस्वी ने यह बातें रविवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कही है. एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा से पूछता है, कि कब चुनाव कराये जायें? तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए. उसे अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनावों में विभिन्न तरीके से गड़बड़ी करा कर हमें चुनाव हरा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन