बहन से प्रेम करता था भाई ने प्रेमी को मार डाला
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 12 Mar 2025 12:30 AM
patna news: फुलवारीशरीफ. माैलाबाग बगीचा में सोमवार रात हुई हत्या का कारण प्रेम प्रसंग निकला. बहन के प्रेम की जानकारी भाई को लगी और उसने पहले बहन के प्रेमी को समझाया जब वह नहीं माना तो उसे गोली मार मौत के घाट उतार दिया.
फुलवारीशरीफ. माैलाबाग बगीचा में सोमवार रात हुई हत्या का कारण प्रेम प्रसंग निकला. बहन के प्रेम की जानकारी भाई को लगी और उसने पहले बहन के प्रेमी को समझाया जब वह नहीं माना तो उसे गोली मार मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में नामजद की तलाश में छापेमारी कर रही है. वारदात के बाद नामजद का परिवार घर छोड़ फरार है. मंगलवार को मृतक अफरोज की बॉडी सड़क पर रख लोगों ने जाम कर दिया. लोग हत्या आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की. इस कारण फुलवारी-एम्स मार्ग पर जाम लग गया. हालांकि पुलिस और जन प्रतिनिधियों ने लोगों को समझा सड़क से हटाया.
बता दें कि पहले इस मामले में पुलिस को लोगों ने बताया था कि बगीचा में बैठकर कुछ लड़के पबजी गेम खेल रहे थे और इसी विवाद में गोली चल गयी, जिसमें अफरोज को गोली लगी थी. बाद में पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला की छोटू की बहन से अफरोज का प्रेम प्रसंग था इस कारण अफरोज की हत्या की गयी.देर शाम आरोपित के घर पर तोड़फोड़, तीन हिरासत
में मौलाबाग में बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया. इस मामले में मृतक के साथ मौजूद तीन दोस्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.मंगलवार देर शाम मृतक अफरोज के घर नामजद आरोपियों के परिजन पहुंचे और अपने बेटे को छुड़ाने के लिए बयान देने की बात कहने लगे. इसी दौरान दोनों पक्षों में बवाल होने लगा. इस बीच कुछ लोगों ने नामजद आरोपी के घर पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ करने लगे.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. नामजद आरोपी के घर से जानवरों बकरी, मुर्गी आदि को बाहर निकालकर ताला लगा दिया गया.हत्या के बाद पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया. परिजनों को लगा कि उनके बेटे को भी इस मामले में फंसा दिया गया है, जिससे वे नाराज होकर मृतक के घर पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










