ePaper

पटना के 32 केंद्रों पर होगी बीपीएससी मुख्य परीक्षा

Updated at : 14 Apr 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के 32 केंद्रों पर होगी बीपीएससी मुख्य परीक्षा

बीपीएससी द्वारा 25 से 30 अप्रैल तक ली जाने वाली एकीकृत 70 वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा पटना के 32 सेंटर पर आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

पटना. बीपीएससी द्वारा 25 से 30 अप्रैल तक ली जाने वाली एकीकृत 70 वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा पटना के 32 सेंटर पर आयोजित की जायेगी. इसमें 21087 अभ्यर्थी शामिल होंगे. विदित हो कि इसके लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में 21,581 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जिनमें से 494 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं किया है. आवेदन करने वाले 21,087 अभ्यर्थियों में से 16500 ने रविवार की दोपहर 11 बजे तक अपना इ-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था. अभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र कोड के रूप में अंकित है. इसका पूरा विवरण 22 अप्रैल को आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा, जिसे अपने यूजर आइडी से लॉगइन कर अभ्यर्थी देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन