रंगदारी व वसूली के विरोध में टेंपो चालकों का प्रदर्शन, हड़ताल

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 28 Mar 2025 11:45 PM

विज्ञापन

patna news: मसौढ़ी. नगर के पूर्वी पड़ाव कर्पूरी चौक के पास नौबतपुर व पालीगंज मार्ग पर चलने वाले दर्जनों टेंपो चालकों ने शुक्रवार की सुबह हड़ताल पर चले गये.

विज्ञापन

मसौढ़ी. नगर के पूर्वी पड़ाव कर्पूरी चौक के पास नौबतपुर व पालीगंज मार्ग पर चलने वाले दर्जनों टेंपो चालकों ने शुक्रवार की सुबह हड़ताल पर चले गये. इससे दोनों मार्ग पर टेंपो का परिचालन ठप पड़ गया. जिससे पूरे दिन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. इधर शुक्रवार की सुबह दर्जनों टेंपो चालक अपने साथ हो रही मनमानी के विरुद्ध आक्रोशित हो हंगामा करते हुए प्रदर्शन भी किया. चालक राजेश कुमार, मुन्ना कुमार, गुड्डू कुमार, छोटू कुमार, संजीव कुमार, नीतीश कुमार, सत्य प्रकाश समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा पूर्वी पड़ाव का बंदोबस्ती किया गया है और बंदोबस्ती लेने वाले प्रत्येक गाड़ी से प्रतिदिन एक निश्चित राशि लेते हैं. उनका आरोप था कि इसके अलावा कुछ लोग है जो पड़ाव से खुलने वाली प्रत्येक टेंपो से अलग से रंगदारी में रकम वसूलना चाहते हैं और इतना ही नहीं टेंपो में बैठे यात्रियों को जबरन उतारकर बस में बैठा देते हैं. चालकों का आरोप था कि हम लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है और रंगदारी स्वरूप वसूल की जाने वाली राशि पर जब तक रोक नहीं लग जाती है हम लोग हड़ताल पर रहकर विरोध करेंगे. इस दौरान दर्जनों टेंपो चालक थाना भी पहुंच गये थे. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि टेंपो चालकों की सूचना पर 112 की पुलिस गयी थी और पड़ाव में एजेंटी वसूलने वाले को चेतावनी देकर आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन