केरलम में बिहार का अपमान? तेजस्वी यादव के बयान पर सियासी भूचाल!

Updated:
विज्ञापन

केरलम में बयान, बिहार में घमासान. फाइल फोटो

Tejashwi Yadav statement controversy : केरल में LDF के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी यादव के बिहार को लेकर दिए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. BJP ने इसे बिहारी अस्मिता का मुद्दा बताते हुए माफी की मांग की है.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav statement controversy : बिहार की 25 सीटों वाली पार्टी के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केरल में जाकर बिहार की बुराई कर दी है. उनका कहना है कि बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है. शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य में बिहार पिछड़ा राज्‍य है. जहां गरीबी है और विकास के लिहाज से बिहार सबसे निचले पायदान पर है. अब उनके इस बयान को बिहारी अस्मिता से जोड़ कर देखा जा रहा है. तेजस्वी के इस बयान के बाद सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. माना जा रहा है कि उनके इस बयान पर बिहार की राजनीतिक बयानबाजियों का दौर तेज होने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये बोले तेजस्वी यादव

केरलम के कोझिकोड में नेता प्रतिपक्ष एक मीडिया एजेंसी से बात कर रहे थे. उन्होंने पहले तो यह कहा कि उन्हें ‘पूरा भरोसा है कि इस बार LDF फिर से चुनाव जीतेगा और सरकार बनाएगा.’ उन्होंने कहा, जिस प्रकार से केरलम में पिछले 10 सालों में बहुत काम हुआ है.
इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘हम बिहार से आते हैं, जो देश का सबसे गरीब राज्य है. इसलिए हम विकास को समझ सकते हैं…’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करें तो भी हमारा (बिहार) प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है लेकिन केरलम में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग उच्चतम है.
उन्‍होंने कहा, ‘हम केरलम के विकास का उदाहरण देते हैं…’

तेजस्‍वी ने केरल से केंद्र पर साधा निशाना!

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने केरलम से बिहार की राजनीति को भी साधने की कोशिश की. इस दौरान उन्‍होंने यह भी कहा ‘केंद्र सरकार ने केरलम के साथ सौतेला व्यवहार किया है… हम चाहते हैं कि एक बार फिर LDF ही चुनाव जीते…’

‘ए तेजस्वी यादव माफी मांगो’- BJP

इधर, बिहार में तेजस्‍वी यादव के बयान बाद सियासी वार शुरू हो गए हैं. एनडीए नेताओं की ओर से पलटवार जारी है. बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे बिहार की अस्मिता से जोड़ दिया है. उन्होंने तेजस्वी यादव के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि तेजस्वी यादव का ये बयान बिहारी अस्मिता के खिलाफ है. उन्होंने तेजस्वी यादव से उनके इस बयान पर तुरंत माफी मांगने को कहा है. उन्‍होंने तो तेजस्‍वी यादव को आदेशात्‍मक लहजे में कहा, ‘ए तेजस्वी यादव माफी मांगो’.

गिरिराज बोले, बिहार संभल नहीं रहा केरल में प्रचार कर रहे

वहीं, दूसरी ओर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने तेजस्‍वी यादव पर करारा व्‍यंंग करते हुए यह भी कह डाला है कि तेजस्‍वी यादव से बिहार संभल नहीं रहा है और वो केरल में प्रचार करने चले गए हैं। इधर, आरजेडी नेता अज्‍या यादव ने तेजस्‍वी यादव के बयान का समर्थन किया है. उनका कहना है तेजस्‍वी यादव ने क्‍या गलत कहा है, बिहार पिछड़े राज्‍यों में शुमार है.



Also Read : ‘मैंने अपने पति को मार डाला, मुझे जेल भेजिए…’, बिहार में पत्नी की खौफनाक साजिश, हत्या के बाद खुद पहुंची थाने


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन