चुनाव से पहले पटना में RJD कर रही युवाओं का महाजुटान, तेजस्वी करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Mar 2025 9:07 AM
Tejashwi Yadav
Bihar Politics: पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आज राजद की ओर से युवा चौपाल का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव युवाओं से संवाद करेंगे. कार्यक्रम में राजद के युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर मार्गदर्शन दिया जाएगा.
Bihar Politics: पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आज बुधवार को राजद की युवा चौपाल का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वे युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे.
युवाओं को मिलेगा चुनावी मूल मंत्र
तेजस्वी यादव अपने दौरे के दौरान लगातार युवाओं से संवाद करते रहे हैं और इस चौपाल में भी वे राजद के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स देंगे. बिहार के विभिन्न जिलों से युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच रहे हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक इस युवा संवाद में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
राजनीतिक रणनीति पर होगी चर्चा
इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. राजद इस चौपाल के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके विचारों को जानने की कोशिश करेगा. तेजस्वी यादव इस मंच से युवाओं को सक्रिय राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे. राजद के इस आयोजन को आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










