तेजस्वी ने एनडीए पर साधा निशाना,कहा -अपराधी बेलगाम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था के मसले पर राज्य सरकार और एनडीए को आड़े हाथों लिया है.
विज्ञापन
तेजस्वी ने एनडीए पर साधा निशाना,कहा -अपराधी बेलगाम
संवाददाता, पटना
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था के मसले पर राज्य सरकार और एनडीए को आड़े हाथों लिया है. अपने औपचारिक एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, दो-दो उपमुख्यमंत्री एवं छह दलों वाले एनडीए के सौजन्य से बिहार में ””””””””सरकारी”””””””” अपराधी पूर्ण मौज में मनमर्जी से जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे] किसी को भी गोली और चाकू मार हत्या कर दे रहे हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा है कि छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरुष, बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है. उन्होंने तीन दिन की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा भी दिया है. कहा है कि इन आपराधिक घटनाओं पर सरकार में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. उन्होंने 28, 29 और 30 जून के आपराधिक घटनाक्रम के ब्योरो को क्राइम बुलेटिन का नाम दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










