तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जन्माष्टमी की दी बधाई, यूजर्स जमकर कर रहे हैं ट्रोल, जानें वजह…

तेज प्रताप यादव के वीडियो से ली गई कुछ तस्वीरें
Tej Pratap Yadav: अपने अलग अंदाज से चर्चा में रहने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की पूजा की है. साथ हीं रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की है.
Tej Pratap Yadav: अपने अलग अंदाज से चर्चा में रहने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की पूजा की है. साथ हीं रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की है.
बता दें कि तेज प्रताप यादव खुद को भगवान कृष्ण का सबसे बड़ा भक्त बताते हैं. साथ हीं अलग अलग अंदाज में कृष्ण बनकर वीडियो भी बनाते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. ऐसे में आज तेज प्रताप ने एक अपने वीडियो के माध्यम से जन्माष्टमी की बधाई दी है. जिसके बाद वह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.
अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने क्या लिखा?
अपने पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि, आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें. हुकूमत दूसरों के दमपर तो कोई भी कर ले, जो अपने दम पर छा जाए वो यादव हम हैं.
वीडियो में भगवा गमछा और कुर्ता पहने तेज प्रताप यादव घर से निकलकर दलान में भगवान के मंदिर में जाते दिख रहे हैं. उसके बाद तेज प्रताप यादव मंदिर में भगवान के सामने हाथ जोड़कर पूजा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में प्रसिद्ध शो ‘महाभारत’ का एक डायलॉग को ऑडियो के रूप में इस्तेमाल किया गया है. जिसको आपको भी सुनना चाहिए.
क्यों ट्रोल हुए तेज प्रताप यादव?
आप वीडियो देखेंगे तो उसमें नजर आएगा कि तेज प्रताप यादव पादुका पहनकर मंदिर के सामने प्रणाम कर रहे हैं. जिसपर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. यूजर लिख रहे हैं कि इतना बन ठन कर नहीं निकलना चाहिए था. आपको बस पादुका उतार देनी थी. पादुका धारण करके कौन भगवान की पूजा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




