"तेजू भैया गिरगिट को भी मात देते हैं", जीतन राम मांझी की बहू ने तेज प्रताप यादव पर बोला हमला

तेज प्रताप यादव
Tej Pratap Yadav: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने कहा है कि तेज प्रताप इतना रंग बदलते हैं कि उनसे बहुरूपिया भी शरमा जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है.
Tej Pratap Yadav: ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है, पाकिस्तान से टक्कर लेते उनकी जान भी चली गयी तो धन्य हो जाएंगे. एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कई सारे डाक्यूमेंट्स भी शेयर किया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई. उनके पोस्ट पर बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की विधायक बहू दीपा मांझी ने बड़ा हमला किया है.
दीपा मांझी ने X पर क्या लिखा
दीपा मांझी ने X पर लिखा, “अपने तेजू भैया बहुरूपिया को भी शरमा देते हैं. रूप-रंग बदलने में गिरगिट को भी मात देते हैं. वे मौसम के हिसाब से ख्वाहिश बदलते हैं. रूप धरते हैं. सावन में शंकर. भादो में कृष्ण कन्हैया. कभी जलेबी छानने की कला का प्रदर्शन तो कभी गिरते-पड़ते साइकलिंग और घुड़सवारी. कभी सेना बनाते नजर आते हैं. तो कभी चापाकल पर अर्ध्य नग्न स्नान से शोहरत बटोरते हैं . कभी रासलीला तो कभी चल अकेला. फिलहाल देश सेवा के जुनून में हवाबाजी का शौक, हवा की तरह ही भैया टिकते कहीं नहीं हैं, बस बहते रहते हैं, आराम से. अपनी रौ में कभी महुआ कभी हसनपुर, है न भैया कमाल के!”
दीपा मांझी ने 9 मई को भी बोला था हमला
दीपा मांझी ने शुक्रवार को लिखा था, “तेज प्रताप भैया काहे एतना बेताब है. हवाबाजी तो आप करते ही रहे हैं, अब हवा में उड़ने की इतनी भी जल्दी क्या है? वैसे भी आपके पास ‘वायुयान चालक’ का नहीं ‘उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक’ का इनवैलिड माने कि एक्सपायर्ड लाइसेंस है. तेजू भैया, आपन आवेदनमा के साथे दोनों एमबीबीएस टॉपर दीदी सब के आवेदन भी दे देथो हल ने . वोहो सब जैथिन हल सेनमा के कैम्पमा में सेवा करेले.”
उन्होंने आगे लिखा, “कोरोनमा में डॉ दीदी कहियो नय नजर ऑइलखुन हल आला लेके, अब तूँ झूठे जंग बहादुर बनित ह. सब तो फर्जी सर्टिफिकेट लेके घूमिए रहलो ह. लेकिन कम से कम एतना महत्वपूर्ण मौका पर तो बाज अइथो हल ई सब हल्कारा बने से. भैया, वैसे हो भी तू चालाके.. जइसन गलतिए से सही लिखा गेलो वायुयान चालाक”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










