यूरोप ट्रिप पर तेजस्वी और दिल्ली में लालू, 7 महीने बाद राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav on Rabri Residence: राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे तेज प्रताप यादव सात महीने बाद उनके आवास पर पहुंचे और केक काटकर अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया.
Tej Pratap Yadav News in Hindi: 25 मई 2025 को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के 7 महीने बाद तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे. वो बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे. 01 जनवरी को राबड़ी देवी का बर्थडे मनाया गया है. लालू यादव दिल्ली गए हैं और तेजस्वी अपनी फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं.
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
तेज प्रताप यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया इसके साथ-साथ उन्होंने एक और पुरानी तस्वीर साझा की जिसमे लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ-साथ तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अपनी सभी बहनों के साथ दिखाई दे रहे हैं.
लालू ने घर से निकाला बाहर
तेज प्रताप यादव को 24 मई 2025 को अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशीप के सिलसिले में किए एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद घर से बाहर निकाल दिया गए था. लालू प्रसाद यादव ने उन्हे परिवार और पार्टी दोनों से बेदखल कर दिया था. इसके बाद से वो अपने सरकारी आवास में रह रहे हैं.
Also read: बंगाल और यूपी में चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव! नए साल के मौके पर कर दिया बड़ा ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nishant Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










