मसौढ़ी. बाइक से शादी का कार्ड बांटने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 11:50 PM
पटना–गया-डोभी एनएच-22 स्थित एक निजी स्कूल के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित हाइवा ने पीछे से एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 15 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी,
मसौढ़ी पटना–गया-डोभी एनएच-22 स्थित एक निजी स्कूल के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित हाइवा ने पीछे से एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 15 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक किशोर 15 वर्षीय छोटू कुमार मसौढ़ी थाना के रेवां गांव निवासी अलख मांझी का पुत्र था. बताया जाता है कि वह अपने दोस्त रोहित के साथ रिश्तेदार की शादी का कार्ड बांटने नदवां जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, छोटू के घर में कुछ दिन बाद एक रिश्तेदार की शादी होनी है. इसे लेकर वह अपने दोस्त खगौल के गोरख नट के पुत्र 20 वर्षीय रोहित के साथ शादी का कार्ड बांटने गुरुवार को बाइक से नदवां जा रहा था. इसी दौरान सरवां रेलवे गुमटी के आगे जब उसकी बाइक पहुंची तो पीछे से एक हाइवा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक समेत सड़क किनारे खेत में फेंका गये. इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. बाद में पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान छोटू कुमार की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में जख्मी रोहित कुमार का इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










