कैंपस : जिले के बाढ़ ग्रसित 92 स्कूलों के शिक्षकों को दूसरे स्कूल से किया गया टैग

Updated at : 20 Sep 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : जिले के बाढ़ ग्रसित 92 स्कूलों के शिक्षकों को दूसरे स्कूल से किया गया टैग

पटना जिले में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के 92 स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इन स्कूलों में बाढ़ का पानी जमा हो जाने की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना जिले में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के 92 स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इन स्कूलों में बाढ़ का पानी जमा हो जाने की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने इन सभी स्कूलों के शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में टैग किया है. इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि वे टैग किये गये स्कूल से ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे. इसके अलावा बाढ़ की वजह से बंद स्कूलों के बच्चों को घर पर ही रहकर परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गयी है. बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रधानाध्यापकों को वाट्सएप ग्रुप तैयार करने के लिए कहा गया है. वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों और बच्चों को सूचनाएं दी जाती रहेगी.

बाढ़ प्रभावित स्कूलों की अलग से होगी परीक्षा

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमकुम पाठक ने कहा कि जिले के 92 स्कूल बाढ़ से प्रभावित है. इसमें सबसे अधिक दानापुर और बख्तियारपुर प्रखंड में स्थित स्कूल बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे स्कूल से टैग किया गया है. बाढ़ की वजह से इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी है. बाढ़ का पानी हटने के बाद ही अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि बच्चों को घर पर रहकर ही पढ़ाई जारी करने के लिए कहा गया है. प्रधानाध्यापक वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को संपर्क बनाये रखेंगे. ग्रुप में शिक्षकों को भी शामिल किया जायेगा. प्रधानाध्यापक अभिभावक और शिक्षकों से सूचना शेयर करते रहेंगे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन