Summer Special Train: दिल्ली से बिहार आने वालों की यात्रा इस स्पेशल ट्रेन ने बनाई सुगम, रेलवे ने दी बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
Summer Special Train: दिल्ली से बिहार आने वालों की यात्रा इस स्पेशल ट्रेन ने बनाई सुगम, रेलवे ने दी बड़ी राहत

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को खास सहूलियत दी जा रही है. दरअसल, ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिती ना हो, उसे लेकर कई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया. ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन खास भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

Summer Special Train: बिहार में हर साल गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है. यात्रियों को सफर के दौरान और टिकट बुकिंग को लेकर भी खास समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने की निर्णय लिया जाता है. समर स्पेशल ट्रेन के जरिये यात्रियों को यात्रा करने में खास सहूलियत मिलती है. इसी को देखते हुए इस बार भी रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक बना है.

क्या है स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग ?

बता दें कि, ट्रेन में भीड़ की समस्या को देखते हुए ही आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे प्रशासन की ओर से लिया गया है. इस ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, 23 मई से 11 जुलाई 2025 तक हर शुक्रवार को गाड़ी संख्या 04074 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन रात 11 बजकर 55 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर जोगबनी स्टेशन पहुंचेगी. तो वहीं, 25 मई से 13 जुलाई 2025 तक हर रविवार को गाड़ी संख्या 04073 जोगबनी-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जोगबनी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजकर 00 मिनट (16:00) बजे पर आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी.

बिहार में कहां-कहां है ट्रेन का स्टॉपेज ?

वहीं, ट्रेन संख्या 04074/04073, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस, स्लीपर कोच के साथ चलेगी. तो वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी तक ट्रेन 04074, 11 जुलाई 2025 तक हर शुक्रवार को चलेगी. बिहार में ट्रेन के ठहराव को लेकर बात की जाए तो, छपरा जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पुर्णिया जंक्शन, अररिया और फारबिसगंज जंक्शन होगा. इस तरह से देखा जाए तो, यह ट्रेन दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बेहद खास साबित हो रही है.

Also Read: Bihar Tourism: अयोध्या की तर्ज पर बनेगा सीतामढ़ी में पुनौरा धाम, बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम में हुआ संशोधन

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन