देशभर के पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग संस्थानों में जायेंगे बिहार के शिक्षक-छात्र

Updated:
विज्ञापन
देशभर के पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग संस्थानों में जायेंगे बिहार के शिक्षक-छात्र

बिहार के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्र-छात्राएं दूसरे राज्यों के संस्थानों में एक माह के लिए जा पायेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्र-छात्राएं दूसरे राज्यों के संस्थानों में एक माह के लिए जा पायेंगे.इस कार्यक्रम की शुरुआत अगले सत्र से शुरू करने का निर्णय विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने लिया है. विभाग ने छात्र-शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसको लेकर विभाग ने देश भर के संस्थानों से पत्राचार शुरू करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गयी है.

विभागीय स्तर पर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बिहार के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों से दूसरे राज्यों में जाने वाले छात्र-छात्राएं कहां और कैसे रहेंगे. वहीं, बिहार आने वाले छात्र-शिक्षक कहां और कैसे रहेंगे. इसके लिए एक नियमावली तैयार हो रही है. जिसमें खर्च, रहने और उनके पढ़ाई करने की पूरी व्यवस्था रहेगी. जिसमें छात्र को संस्थान के बाहर पर्यटन की भी व्यवस्था की जायेगी. इससे वह पढ़ाई के साथ बिहार की सभ्यता, संस्कृति काे भी देख पायेंगे.

एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत छात्र-शिक्षक नये-नये अनुभव प्राप्त करेंगे. एक-दूसरे के रहन-सहन को सीखेंगे और पढ़ाई करने और पढ़ाने के तरीकों का आदान-प्रदान करेंगे.

एक-दूसरे के संस्थानों में हुये पढ़ाई को किस तरह से और बेहतर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन