कैंपस : मगध महिला कॉलेज में जुलाई में होगा स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी का चुनाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 6:42 PM
मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिविटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है.
संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिविटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है. पिछले साल इसका आयोजन जुलाई में किया गया था. इस बार भी यह इलेक्शन जुलाई में ही आयोजित किया जायेगा. हालांकि प्राचार्या और स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी की ओर से अप्रैल में ही छात्राओं के नॉमिनेशन के लिए फॉर्म जारी कर दिया गया था. वहीं परीक्षा का शेड्यूल आ जाने से इस पर रोक लगा दी गयी थी. एक जून से गर्मियों की छुट्टी हो जायेगी. ऐसे में यह इलेक्शन जुलाई में आयोजित होगा. उसी वक्त प्राचार्या की ओर से निर्णय लिया जायेगा कि नॉमिनेशन फॉर्म फिर से जारी होगा या फिर पहले वाले से ही आगे कार्य होगा. इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं, जिसमें 13 पदों के लिए इलेक्शन होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










